BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
ब्रिटेन में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने उन लोगों की सहायता का एक नया तरीक़ा खोज निकाला है, जो गणित में कमज़ोर हैं.
....और ये तरीक़ा है उनके दिमाग़ में बिजली का हल्का करंट देना.
शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पाया कि बिजली के हल्के करंट से अंकगणित की क्षमता छह महीनों के लिए बढ़ सकती है.
उन्हें उम्मीद है कि जोड़-घटाव और अंको से जूझने वाले लोगों के लिए यह तरीक़ा उम्मीद की किरण लेकर आएगा.
हालाँकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरीक़े का मस्तिष्क के अन्य हिस्सों पर क्या असर होगा, इसकी पड़ताल ज़रूरी है.
दावा
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस तरीक़े के तहत वे मस्तिष्क के एक ख़ास हिस्से में करंट देते हैं.
कुछ अध्ययनों में कहा जाता रहा है कि पाँच में से एक व्यक्ति को गणित में समस्या रहती है. इससे न सिर्फ़ सवाल हल करने की उनकी क्षमता प्रभावित होती है बल्कि प्रतिदिन के कई काम भी वे ठीक से नहीं कर पाते...मसलन समय बता पाना और पैसे का प्रबंधन.
मस्तिष्क वैज्ञानिकों का कहना है कि मस्तिष्क के पार्श्व भाग का इस मामले में अहम योगदान होता है.
हालाँकि जानकारों का ये भी कहना है कि अभी कई वर्षों तक शोध के बाद ही ये पूरी तरह कहा जा सकता है कि हल्के करंट से अंकगणित की क्षमता बढ़ेगी.
इस बीच लोगों से यह कहा गया है कि वे अपने घर पर ये प्रयोग न करें.
Post new comment