BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में यूं तो क्रिएटिव काफी कुछ है, लेकिन लोगों का खास ध्यान खींच रहा है सोने से बनी चोली। बेशक दिनोंदिन दाम बढ़ने के बाद भी इसे सोने का बढ़ता क्रेज ही कहेंगे कि सोने की इस चोली को देखने के लिए खासी भीड़ लगी हुई है। डिजाइनर नितिन विजय ने इसे प्योर गोल्ड तैयार किया है।
गोल्ड से तैयार नेट से बनाई गई इस चोली पर स्वरोस्की वर्क भी किया गया है। चोली के बीच में गोल्ड व स्वरोस्की से बना हैंगिंग लगा हुआ है। एक चोली की कीमत 8 लाख रुपये है। इस बैकलेस चोली को साड़ी या लहंगे के साथ पहना जा सकता है। फैशन डिजाइनर नितिन कहते हैं कि पुराने समय से ही सोने का यूज जूलरी बनाने में किया जाता है, लेकिन वह इस चोली को डिजाइन करके लोगों को सोने के बाकी यूज भी बताना चाहते थे।
फैशन वीक में कुछ अलग ना दिखाया जाए, तो बात कुछ जमती नहीं। इस बार विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक के वेन्यू पर 33 खूबसूरत डिजाइनर रिक्शा भी रखी हुई हैं। ये सभी रिक्शा फैशन डिजाइनरों ने अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर डिजाइन की हैं, लेकिन इनमें जो एक चीज कॉमन है कि वह है नेचर। यह रिक्शा अब्दुल हलदर ने डिजाइन की है।
Post new comment