BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
लंदन, 24 दिसम्बर | गायिका लेडी गागा कहती हैं कि वह अपने पिता की बहन मतलब अपनी बुआ की अवतार हैं। गागा को उनकी अजब-गजब पोशाकों के लिए जाना जाता है। वह मानती हैं कि उनके दो दिल हैं। गागा कहती हैं कि लोग उन्हें उनके आध्यात्मिक विश्वासों के कारण अजीब समझते हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अवतार हूं और मैं मानती हूं कि आप बार-बार जन्म ले सकते हैं। मेरा विश्वास है कि मैं अपने पिता की बहन थी और अब उनकी आत्मा मुझमें है। मुझे लगता है कि मैं उनकी अवतार हूं। जब मैं अमेरिका में इस तरह की बात करती हूं तो वहां लोग मुझे बेवकूफ समझते हैं।"
- आईएएनएस
Post new comment