BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
बर्लिन : परमाणु अप्रसार के लिए कौन किस हद तक जा सकता है यह तो पता नहीं, लेकिन जर्मनी की एक एंकर ने इसके लिए राष्ट्रपति के साथ हमबिस्तर होने की पेशकश कर दी है।
जर्मनी में 17 परमाणु रिएक्टरों की समय सीमा खत्म होने के बाद इसकी समय सीमा बढ़ाने संबंधी विवादित कानून को लागू न करने की एवज में कैरलोट रोशे ने राष्ट्रपति क्रिश्चियन वुल्फ के साथ एक रात बिताने की बात कही है।
जर्मनी में पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पा चुकी परमाणु अप्रसार कार्यकर्ता कैरलोट रोशे ने कहा है कि मध्य दक्षिणपंथी सरकार अगर परमाणु रिएक्टर से जुड़े विवादित कानून को लागू नहीं करती है तो वह राष्ट्रपति के साथ सेक्स करने को तैयार हैं।
रोशे ने डेर स्पाईजेल नामक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने वुल्फ को विवादित कानून पर साइन नहीं करने पर उनके साथ हमबिस्तर होने का प्रस्ताव रखा है।'
Post new comment