FINAL Version

Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!

BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


डीएमके का पूर्व मंत्री गिरफ्तार

चेन्नई, 23 जनवरी | तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को पूर्ववर्ती द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)सरकार में मंत्री रहे एम.पी. सामीनाथन को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भूमि हड़पने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

डीएमके सरकार में राजमार्ग मंत्री रहे सामीनाथन को यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर तिरुपुर के पास उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

राज्य में मई में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सरकार बनने के बाद से भूमि हड़पने के आरोपों में डीएमके के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पूर्व मंत्रियों में के. पोनमुदी, के.एन. नेहरू, वीरापंदी अरुमुघम और कई अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार ने भूमि हड़पने सम्बंधी शिकायतों की जांच के लिए विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया है।

राज्य की पुलिस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके पुत्र उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ भी भूमि हड़पने सम्बंधी मामला दर्ज किया है। (आईएएनएस)

This Article Posted on: January 23rd, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.