BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
FINAL Version
Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!
पुणे, 25 जनवरी | पुणे में राज्य सड़क परिवहन निगम के मानसिक रूप से बीमार चालक द्वारा बुधवार सुबह निगम की बस को कब्जे में लेकर उसे अंधाधुंध तरीके से चलाने के कारण कम से कम नौ लोगों की कुचलकर मौत हो गई। जबकि 40 घायल हो गए। इस घटना में दो दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अभी तक इस घटना में दो बच्चों सहित नौ पैदल चलने वालों की मौत हो चुकी है और 40 अन्य घायल हुए हैं।" घायलों में पांच की हालत चिंताजनक है और उनका सासून अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि दो दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक संतोष माने को एसटी डिपो से 25 किलोमीटर दूर निलयम टाकीज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। माने ने बस एसटी डिपो से अगवा की थी।
सुबह करीब आठ बजे माने अचानक पुणे-सतारा-पुणे बस पर चढ़ गया और स्वरगेट एसटी बस डिपो के बाहर उल्टी दिशा में वाहन तीव्र गति से चलाने लगा। माने ने 25 किलोमीटर की दूरी तय की और इस दौरान उसने पैदल चलने वालों को कुचला और वाहनों को क्षतिग्रस्त किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलती बस में दो पुलिसकर्मी सवार हो गए और चालक को भयभीत करने के लिए हवा में फायरिंग की। पुलिस अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
अग्निशमन कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने वाहन को नियंत्रित करने एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की सहायता की।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और प्रशासन क्रेन की सहायता से बस एवं क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुटा है ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। (आईएएनएस)
Post new comment