BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


टीवी से चुराया गया था 'इंडिया शाइनिंग' का नारा : राहुल

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी | कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता के बीच गए बगैर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराया था।

मुजफ्फरनगर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा, "भाजपा के लोगों ने 2004 में गांवों में गए बिना और लोगों से मिले बिना नारा दे दिया 'इंडिया शाइनिंग' यानी भारत चमक रहा है। लेकिन जनता ने वातानुकूलित कमरों में बैठकर यह नारा देने वालों को नकार दिया और कहा कि हम आम आदमी की बात करने वाली कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने यह नारा टीवी में सूट का विज्ञापन देखकर वहां से चुराया था। कांग्रेस पार्टी के नारे टीवी से चुराए हुए नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच के होते हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की सुनती है और गरीबों की बात करती है।

राहुल ने कहा कि अगर भाजपा के लोग गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते और जमीनी हकीकत को समझ्झते तो 'इंडिया शाइनिंग' जैसा नारा देने में उन्हें शर्म जरूर आती।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए राहुल ने कहा, "मायावती और मुलायम सिंह ने पिछले पांच साल से कोई गांव नहीं देखा है। किसी गरीब से बात करके उसका दुख नहीं सुना, इसलिए इन्हें गरीबों के दर्द का अहसास नहीं है।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "पिछले 22 वर्षो से ये दोनों नेता केवल जनता से झ्झूठे वादे कर उसे छलते आ रहे हैं। मायावती और मुलायम सिंह तीन-चार बार मुख्यमंत्री बने लेकिन उस समय इन्होंने कुछ नहीं किया और अब चुनाव के समय बड़े-बड़े विकास और बदलाव के वादे कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह के पास जाइए तो वादों की सूची मिलेगी। वह बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार हर चीज मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। हकीकत यह है कि राज्य में वर्षो से कोई नया बिजलीघर नहीं लगा है। कहां से देंगे वह लोगों को मुफ्त बिजली, क्या आसमान से लाएंगे?"

उन्होंने कहा, "हम वादे नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। कांग्रेस बदलाव लाने वाली पार्टी है जो समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती है।"

लोगों से उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने की अपील करते हुए राहुल ने कहा, "हमें पांच साल दीजिए, हम पिछले 22 साल से ठप्प पड़े विकास को शुरू करके कांग्रेस शासित अन्य राज्यों की तरह यहां भी खुशहाली और प्रगति लाएंगे।" (आईएएनएस)

This Article Posted on: February 22nd, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.