BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


दहेज मांगने वालों की इंटरनेट पर हो रही धुनाई!

नई दिल्ली, 21 मार्च | शादी डॉट कॉम का दहेज विरोधी खेल 'एंग्री बर्ड्स' महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। करीब दो सप्ताह से कुछ कम समय पहले ही शुरू हुए इस इंटरनेट खेल का आनंद 10 से अधिक महिला खिलाड़ी उठा चुकी हैं। एंग्री बर्ड्स खेल की शुरुआत महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को इबिबो डॉट कॉम पर की गई थी।

सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर करीब 1,10,000 महिला खिलाड़ी इसकी फॉलोअर हैं।

इस खेल में दहेज मांगने वाले तीन दुल्हे हैं और एंग्री बर्ड्स महिलाओं को इन्हें चप्पलों, सैंडिलों की एड़ियों, बेलनों और यहां तक की प्रेशर कूकरों तथा गमलों से भी धुनाई करने का मौका देता है।

दूल्हों का चित्रण इंजीनियर, डॉक्टर और एक पायलट के रूप में किया गया है। उनके साथ 15 लाख रुपये से 40 लाख रुपये तक दहेज की मांग भी लगाई गई है। महिला खिलाड़ी अपनी पसंद के हथियार से उनकी धुनाई कर सकती है। हर धुनाई के साथ ही दहेज विरोधी कोष में कुछ राशि जमा हो जाती है। खेल का मकसद है समय बीतने से पहले कोष को भर देना।

इबिबो डॉट कॉम की एक खिलाड़ी संगीता चौहान ने कहा, "भारतीय महिलाओं ने काफी विकास किया है, लेकिन समाज में कुछ ऐसी धारणाएं अभी बनी हुई हैं, जो उन्हें समाज में छोटा दर्जा देती हैं।"

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के मुताबिक 2010 में दहेज हत्या के 8,391 मामले दर्ज किए गए।

प्रबंधन की छात्र अनुपमा ने कहा कि खेल मजेदार है, लेकिन मुद्दा मजेदार नहीं है।

उसने कहा, "21वीं सदी में भी कई भारतीय लड़कियों के जीवन में यह एक दुखद सच्चाई है। यह खेलना काफी मजेदार है, लेकिन हमे यह याद दिलाता है कि समाज में कुछ बुरी प्रथाएं अभी भी मौजूद हैं और हमें उसका मिलकर मुकाबला करना है।"

नवविवाहित बैंक कर्मी मंजुला शर्मा ने कहा, "कई परिवार आज भी यह सोचते हैं कि डॉक्टर या इंजीनियर एक ब्लैंक चेक की तरह है, जिसे शादी के समय भुनाया जा सकता है और लड़की वाले एक शिक्षित दूल्हा हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह समय बीत चुका है कि लड़की का परिवार शिक्षित और रईस परिवार का दूल्हा हासिल करने के लिए चुपचाप कुछ भी भेंट करे, जब कि आज खुद लड़की भी समाज में वह स्थान खुद ही हासिल कर सकती है।"

This Article Posted on: March 23rd, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.