FINAL Version

Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!

BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Politics

Articles on Political Issues & events

MP Nathwani Demands Strong Actions against Erring Airlines

February 22, 2012: With the continued disruption and cancellation of Kingfisher flights, airfares have skyrocketed causing great deal of harassment to the passengers to complete their journeys. Airlines should be allowed to increase fares on the modest margin but they cannot take passengers for granted. It is high time the Directorate General of Civil Aviation (DGCA) should take strong action against erring airlines.

राहुल का कानपुर में विवादास्पद रोड शो

कानपुर, 20 फरवरी | उत्तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार अभियान चला रहे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो किया। इस दौरान प्रस्तावित मार्ग बदलने के चलते जिला प्रशासन आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करेगा। राहुल को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसके चलते कई जगहों पर सड़क जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। राहुल जिस बस से रोड शो कर रहे थे, उस पर 'उठो, जागो और बदलो' का नारा लिखा हुआ था। पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे थे।

तो राहुल कल कपड़ा फाड़ेंगे : गड़करी

चित्रकूट/ओरैया, 17 फरवरी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री तो बनाना चाहती हैं, पर क्या फायदा होगा? वह आज कागज फाड़ रहे हैं, कल कपड़ा फाड़ेंगे। उनमें नेहरू-गांधी का वंशज होने के अलावा दूसरी पात्रता भी नहीं है।

झुके खुर्शीद, आयोग को प्रधानमंत्री के जवाब का इंतजार

नई दिल्ली, 14 फरवरी | निर्वाचन आयोग के साथ जारी विवाद समाप्त करने की एक कोशिश के तहत केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने भले ही पत्र लिखकर अपने बयान पर खेद जताया हो लेकिन सूत्रों की मानें तो आयोग इस मामले के निपटारे से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जवाब का इंतजार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि खुर्शीद ने आयोग से कहा है कि वह आयोग की बुद्धिमत्ता के आगे नतमस्तक हैं और उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण सम्बंधी अपने बयान पर उन्हें खेद है।

गांधी परिवार की वजह से प्रदेश की हालत बदतर : मायावती

वाराणसी, 10 फरवरी | गांधी परिवार पर एक बार फिर प्रहार करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि गांधी परिवार के कारण प्रदेश बद से बदतर हालात में पहुंच गया और राज्य में गरीबी और बेरोजगारी इस कदर बढ़ी कि लोग यहां से पलायन कर गए, जिन्हें कांग्रेस के लोग आज भिखारी कहकर अपमानित कर रहे हैं। वाराणसी में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश में सबसे ज्याया चालीस वर्षो तक राज करने वाले गांधी परिवार ने कभी भी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया, जिस कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका।"

सपा के 'अखिलेशवाद' ने लोहिया को पहुंचाया तम्बू में

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने राजनीति का ककहरा डा. राममनोहर लोहिया से सीखा, लेकिन आज उनकी अगुवाई में उनके बेटे अखिलेश यादव ने लोहिया के समाजवाद को तम्बू में पहुंचा दिया है।

राम मंदिर के निर्माण तक चैन नहीं : आडवाणी

अयोध्या, 4 फरवरी | उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पहले ही दिन शनिवार को राम मंदिर मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि उन्हें तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता।

Will Mayawati's magic work in 2012? Pundits doubtful

New Delhi, Jan 31 | Her rock solid Dalit support may still be intact. But with charges of corruption and poor governance enveloping her, Chief Minister Mayawati may find the going tough in Uttar Pradesh, say political activists and pundits.

65 per cent voting in Punjab

Chandigarh, Jan 30 | Around 65 percent of Punjab's 1.76 crore voters had cast their ballots by 5 p.m. Monday to pick a new state assembly, while thousands of people were still queued up outside polling booths, a poll official said.

राहुल की जनसभा में रामदेव समर्थकों का हंगामा

बांदा, 19 जनवरी | बुंदेलखण्ड क्षेत्र के एक कस्बे में गुरुवार को आयोजित कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की जनसभा में योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थक युवकों ने हंगामा कर दिया, जिस कारण उन्हें महज तीन मिनट में ही अपना सम्बोधन बंद करना पड़ा। अपने जनसम्पर्क अभियान के चौथे चरण में राहुल गांधी बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में पहुंचे। यहां के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को उन्होंने जैसे ही सम्बोधित करना शुरू किया, वहां मौजूद 50 से अधिक युवकों ने बाबा रामदेव के समर्थन में झंडा-बैनर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और विदेश से काला धन वापस लाने की मांग करने लगे।