FINAL Version

Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!

BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Jharkhand News

News from Jharkhand

डीएन गौतम से मिलने पहुंचे मरांडी, आधे घंटे बातचीत हुई

रांची (झारखंड): झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शनिवार को डा डी एन गौतम से मिलने खुखरी गेस्‍ट हाउस पहुंचे. झारखंड पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के व्‍यवहार से नाराज और दुखी झारखंड के सुरक्षा सलाहकार डी एन गौतम ने झारखंड छोडने की घोषणा की है. ऐन वख्‍त बाबूलाल मरांडी का उनके निवास पर मिलना अचानक मिलना राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

मनरेगा कूप धंसने से बाल मजदूर की मृत्यु

मनिका (पलामू): मनिका प्रखण्ड स्थित पल्हेया पंचायत अन्तर्गत पल्हेया गांव के लोहरही टोले में पानपति कुमारी ( 14 वर्ष) नामक बच्ची की मृत्यु हो गई। घटना आज दोपहर 1.30 बजे दोपहर की है। रामप्यारी सिंह के खेत में कूप निर्माण योजना संख्या 54/2010-11 में 12 मजदूर कार्य कर रहे थे।

रांची कॉलेज के पास बनेगा रामदयाल मुंडा स्‍टेडियम: मुख्‍यमंत्री

रांची : मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को घोषणा की कि मोराबादी स्थि‍त रांची कॉलेज परिसर से सटा मैदान अब डॉ रामदयाल मुंडा स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा. डॉ रामदयाल मुंडा के नाम पर आयोजित खेल समारोह में सीएम ने कहा : इस स्टेडियम को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जायेगा. इसमें जो भी खर्च आयेगा, राज्य सरकार वहन करेगी.

Laloo Appears in CBI Court Ranchi

Former Chief Minister of Bihar, Lalu Prasad Yadav arrives for hearing in the Fodder scam case at special CBI court in Ranchi, Jharkhand on Tuesday. Mr Yadav is an accused of the fodder scam.

बदलेगी हरमू मुक्ति धाम की तस्वीर

रांचीः माननीय राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी ने अपने सांसद कोष से निर्मित हरमू मैदान स्थित हरमू हाॅउसिंग कॉलोनी के मुख्यमार्ग दो तरफी (टू वे) सड़क का उद्घाटन एवं हरमू मुक्तिधाम के जिर्नोधार तथा सुन्दरीकरण कार्य का षिलन्यास किया। इस मौक़े पर काॅलोनी के सैकड़ों लोग उपस्थित होकर सांसद नथवाणी जी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

249 करोड़ के सारंडा ऐक्‍शन प्‍लान पर भरोसा नहीं : जेएचआरएम

249 करोड़ के सारंडा ऐक्‍शन प्‍लान के तहत 56 गांवों के विकास की बात कही गयी है जिसके लिये वर्ल्‍ड बैंक से फायनान्‍स कराया जाने की योजना है. जेएचआरएम ने वर्ल्‍ड बैंक की भूमिका पर संदेह व्‍यक्‍त करते हुए केंद्र सरकार की नीयत पर पर सवाल उठाया है.

मुंबई ट्रैफिक को मॉडेल बनाकर सुधारें रांची को : राज्‍यपाल

रांची (झारखंड), 08 फरवरी 2012: राज्यपाल डा सैयद अहमद ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजधानी राँची की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू निर्विघ्न एवं सहज बने, इस हेतु हर संभव प्रयास शीघ्रता से करें।

आयकर छापा: रूंगटा के यहां सौ करोड की अघोषित संपत्ति

रांची (झारखंड) : आयकर विभाग ने सोमवार को एसआर रूंगटा माइंस लिमिटेड के 21 ठिकानों पर छापेमारी करके 100 करोड की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया है. झारखंड के चाईबासा समेत चार राज्यों में रूंगटा के दफ्तर-मकानों पर छापे डाले गए.

छापेमारी में जमीन खरीदने व अन्य प्रकार के निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किये गये. स्टील कारखाना के लिए इस्पात मंत्रालय को दिये गये ब्योरे भी मिले हैं. इसमें अब तक खरीदी गयी जमीन व आवश्यक पूंजी का ब्योरा है. चाईबासा में इस ग्रुप के साथ व्यापार करनेवाले प्रकाश पसारी के कार्यालय में भी सर्वे शुरू किया गया है.

ग्रुप के चाईबासा स्थित मकान व दफ्तर, बड़बिल में काराकोला व सुंदरगढ़ स्थित स्पंज आयरन फ़ैक्टरी, गोवाली के कोड बंद व जाजंग स्थित माइंस, कोलकाता में अलीपुर, बालीगंज स्थित मकान व दफ्तर, भुवनेश्वर स्थित फ़ैक्टरी, मकान, दफ्तर के अलावा दिल्ली के डिफ़ेंस कॉलोनी और पंचशील इंक्लेव स्थित दफ्तर में भी छापेमारी की गयी.

रूंगटा के इतिहास में पहला रेड:
एसआर रूंगटा माइंस के इतिहास में पहली बार उसके ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापामारी की है. इसमें पहली बार अर्धसैनिक बल को लगाया गया. नंदलाल रूंगटा, मुकुंद रुंगटा और सिद्धार्थ रुंगटा इस ग्रुप के कर्ता-धर्ता हैं. कंपनी करीब 1400 करोड़ रुपये सालाना टैक्स देती है. इसके चेयरमैन नंदलाल रुंगटा जानेमाने समाजसेवी हैं. वह इस्टर्न जोन माइनिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के वरीय उपाध्यक्ष हैं. सीताराम रूंगटा चाईबासा नगरपालिका के पहले अध्यक्ष थे.
उन्हीं के नाम से एसआर रूंगटा ग्रुप के व्यवसाय का संचालन होता है. ग्रुप द्वारा पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओड़िशा के स्टील, स्पंज आयरन व पिग आयरन प्लांटों को खनिज की आपूर्ति की जाती है.

संपत्ति का खुलासा:
दिल्ली में इस ग्रुप के मकान व दफ्तर की कीमत 100 करोड़ रुपये आंकी गयी है. यह संपत्ति पहले अरावली हेल्थ फ़र्म, कालांबनी प्राइवेट लि और होली हाक के नाम से खरीदी गयी.
रुंगटा ग्रुप पिछले छह दशकों से आयरन ओर के व्यापार में शामिल है. इस ग्रुप द्वारा सालाना दो मिलियन टन हाइ ग्रेड आयरन और 0.01 मिलियन टन मैगनीज का खनन किया जाता है. कंपनी का झारखंड और ओड़िशा में 17 आयरन ओर माइंस हैं. बड़बिल और भुवनेश्वर में स्पंज आयरन की फ़ैक्टरी है.
छापेमारी में मिले दस्तावेज के मुताबिक रूंगटा ग्रुप ने चाईबासा में स्टील प्लांट लगाने के लिए सरकार से 135 करोड़ रुपये में 35 एकड़ जमीन ली है. स्थानीय लोगों से भी 99 एकड़ जमीन खरीदी. खरीदी गयी जमीन से जुड़े दस्तावेज की जांच जारी है.

Ranchi University Gets New VC

Ranchi: 01 Feb 2011: Rajbhavan, Ranchi notified the appointment of new vice chancellor of Ranchi University on Wednesday. Dr. Laxmi Narayan Bhagat, director of Institute of Science and Management has been appointed as the new VC of RU.

चारा घोटाले में 64 को कारावास

रांची, 31 जनवरी | करोड़ों रुपये के कुख्यात चारा घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने यहां मंगलवार को 64 लोगों को दो से पांच वर्षो के कारावास की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग के 23 अधिकारियों सहित ये सभी 64 व्यक्ति रांची के डोरंडा सरकारी खजाने से 12.22 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकालने के आरोपी थे।