FINAL Version

Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!

BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Nation News

Nation wide news

टीवी से चुराया गया था 'इंडिया शाइनिंग' का नारा : राहुल

मुजफ्फरनगर, 22 फरवरी | कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता के बीच गए बगैर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराया था।

कांग्रेस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी : रामदेव

नोएडा, 21 फरवरी | योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया। अपने योग अनुयायियों की एक सभा को सम्बोधित करते हुए रामदेव ने उनसे कहा कि वे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए मतदाताओं से कहें।

चुनाव बाद टूटेगा कांग्रेस का अहंकार : रामदेव

नोएडा, 21 फरवरी | योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में सत्ताधारी कांग्रेस को अहंकार हो गया है और उसका यह अहंकार चुनाव बाद टूट जाएगा। दिल्ली से सटे नोएडा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, "कांग्रेस को अहंकार हो गया है और यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत बिहार से भी खराब होगी।"

नीतीश, नवीन ने फिर किया एनसीटीसी का विरोध

पटना/भुवनेश्वर, 20 फरवरी | विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) का विरोध करने का सिलसिला जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आतंकवाद से निपटने के लिए बनाए जा रहे एनसीटीसी के विरोध में सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा तो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मामले को राजनीतिक रंग देने के आरोपों को खारिज किया।

कृषि उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 20 फरवरी | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि देश के कृषि उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और 31 मार्च को 11वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक यह 25 करोड़ टन हो सकता है। भारतीय कृषि शोध संस्थान (आईआरए) के स्वर्ण जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समृद्ध, उपजाऊ तथा सतत कृषि अर्थव्यवस्था देश के सतत व सम्पूर्ण विकास की आधारशिला है।

अन्ना हजारे इलाज के बाद गांव लौटे

रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र), 18 फरवरी | भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे बेंगलुरू में 15 दिन रहकर इलाज कराने के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि लौट आए।

प्रतिदिन 24 फीसदी बच्चे रह जाते हैं भूखे

नई दिल्ली, 15 फरवरी | भारत एक आर्थिक महाशक्ति भले ही बनने जा रहा हो, लेकिन एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सेव द चिल्ड्रन' के एक सर्वेक्षण के मुताबिक यहां छह वर्ष तक के करीब एक चौथाइ बच्चे रोज भूखे रह जाते हैं। एनजीओ के मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के मुताबिक देश के करीब 30 फीसदी परिवारों को बढ़ती महंगाई के कारण अपने भोजन में कटौती करनी पड़ रही है, जबकि करीब 25 फीसदी बच्चे रोज भूखे रह जाते हैं।

कार विस्फोट : दक्षिणी दिल्ली से बरामद हुई लावारिस मोटरसाइकिल

नई दिल्ली, 15 फरवरी | इजरायली दूतावास की गाड़ी में सोमवार के विस्फोट के दो दिन बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय इलाके से लावारिस हालत में पड़ी एक लाल रंग की मोटरसाइकिल बरामद की। विशेष पुलिस इकाई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बताया कि मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।

बेहद प्रशिक्षित था हमलावर : भारत

नई दिल्ली, 14 फरवरी | भारत ने मंगलवार को इजरायली दूतावास की एक कार पर हुए बम हमले को 'एक बेहद प्रशिक्षित व्यक्ति' द्वारा किया गया एक आतंकवादी हमला बताया और कहा कि इस हमले के लिए किसी देश को जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी। वहीं, हमले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को आशंका है कि हथेली के आकार वाले एक मैग्नेटिक उपकरण से विस्फोट किया गया। पुलिस हमलावर का सुराग पाने के लिए रास्ते के सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रही है।

Two People Could Be Involved In Magnetic Bomb Blast

New Delhi, Feb 14 : Two people could have been involved in executing the blast on the Israeli embassy car, one to plant the bomb and the other to trigger it, sources involved in the investigation said Tuesday while admitting that they still have no clue about the explosives used.