FINAL Version

Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!

BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Abroad News

International News

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति के परिवार ने देश छोड़ा

कोलम्बो, 9 फरवरी | मालदीव में फैली अस्थिरता के मद्देनजर वहां के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद का परिवार देश छोड़कर चला गया है और उसने श्रीलंका से पनाह मांगी है। श्रीलंकाई समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, नशीद की पत्नी लैला अली बुधवार रात यहां पहुंचीं। समाचार पत्र की रपट में यह नहीं बताया गया है कि उनके साथ और कौन-कौन हैं?

'तिब्बती न मनाएं नव वर्ष'

धर्मशाला, 3 फरवरी | भारत में तिब्बत की निर्वासित संसद ने यहां रह रहे तिब्बती समुदाय से कहा है कि वे तिब्बत में बलिदान देने वालों की याद में तिब्बती नए साल 'लोसर' पर समारोह न मनाएं। निर्वासित संसद ने एक बयान जारी कर कहा, "हम तिब्बत में रह रहे लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हैं, जो नगाबा, तावू, चाम्डो, कारजे, गोलोग दरलाग तथा अन्य तिब्बती क्षेत्रों में चीनी सुरक्षा बलों द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण परेशानी झेल रहे हैं।"

73 Killed, 1,000 Hurt In Egypt Football Stadium Violence

Cairo, Feb 2 | At least 73 people were killed and up to a 1,000 injured following clashes and a stampede at a football stadium in the Egyptian city of Port Said Wednesday night.

Zardari's media advisor says she fears abduction

Islamabad, Jan 23 | Farahnaz Ispahani, President Asif Ali Zardari's media adviser and wife of former envoy to US Husain Haqqani, claims that she has fled the country as she feared being kidnapped by the ISI.

क्रूज हादसा : 17 भारतीय स्वदेश लौटे

नई दिल्ली, 19 जनवरी | इटली के तट पर डूबने वाले क्रूज कोस्टा कॉन्कोर्डिया से बचाए गए 200 से अधिक भारतीयों में से 17 गुरुवार को स्वदेश लौट आए। विदेश मंत्रालय ने दुर्घटनाग्रस्त क्रूज से बचाए गए लोगों के परिजनों एवं रिश्तेदारों को मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के हवाईअड्डों पर सहायता केंद्र स्थापित किया था।

व्हाइट हाउस परिसर में 'स्मोक बम' फेंका गया

वाशिंगटन, 18 जनवरी | अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस परिसर में मंगलवार देर रात 'स्मोक बम' फेंका गया। घटना के समय राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा वहां नहीं थे। अमेरिकी खुफिया सेवा के प्रवक्ता जार्ज ओगिलवी के हवाले से सीएनएन ने खबर दी है कि व्हाइट हाउस परिसर में मंगलवार देर रात कोई धूएं वाली वस्तु फेंकी गई और प्रशासन इसकी जांच में जुटा है।

लोकतंत्र के पक्ष में पाक संसद में प्रस्ताव पारित

इस्लामाबाद, 17 जनवरी | पाकिस्तान की संसद नेशनल असेम्बली ने सोमवार शाम को देश में लोकतंत्र के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। इससे प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने राहत की सांस ली है। सर्वोच्च न्यायालय ने इससे पहले राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए गिलानी के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया था, जिसके बाद गिलानी ने इस्तीफे की पेशकश की। पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच संसद ने सोमवार को अवामी नेशनल पार्टी की ओर से पेश लोकतंत्र के समर्थन का प्रस्ताव पारित कर दिया। गिलानी ने इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद सांसदों को बधाई दी।

भारत-चीन के बीच सीमा वार्ता शुरू

नई दिल्ली, 16 जनवरी | भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता शुरू हो गई। वार्ता में चीनी राज्य काउंसलर दाई बिंगगुओ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन के साथ विशेष प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। दाई ने इसे भारत-चीन सम्बंधों का 'स्वर्णिम समय' बताया। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच मानचित्र पर सीमांकन के लिए ढांचा बनाने पर चर्चा होगी। वर्ष 2003 से अब तक दोनों देशों के बीच यह 15वें दौर की वार्ता है।

ब्लैकबेरी का पाकिस्तान को आंकड़े देने से इंकार

इस्लामाबाद, 16 जनवरी | ब्लैकबेरी निर्माता कम्पनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने कहा है कि वह उस गोपनीय संदेश से सम्बंधित आंकड़े जारी नहीं करेगी, जिनमें कहा गया था कि पिछले साल राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को सैन्य तख्तापलट का डर था।

विश्वास मत की आवश्यकता नहीं : गिलानी

इस्लामाबाद, 13 जनवरी | पाकिस्तान में राजनीतिक नेतृत्व और सेना में तनाव में बीच प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें संसद में विश्वास मत हासिल करने की आवश्यकता नहीं है। गिलानी ने ये बातें नेशनल े असेम्बली में कही। इससे पहले बुधवार को गिलानी ने सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी के करीबी समझे जाने वाले रक्षा सचिव नईम खालिद लोधी को पद से हटा दिया था, जिसके बाद सेना प्रमुख ने शीर्ष कमांडरों की बैठक बुलाई थी।