BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Slide

Slide Select for Slideshow on Front Page of Feature Items

न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचार पत्र का 16वां अंक बूक स्‍टॉल पर

रांची: झारखंड में विस्‍‍थापन और पुनर्वास एक बड़ी समस्‍या रही है। राज्‍य सरकार ने नई पुनर्वास नीति की घोषणा की है। लेकिन, क्‍या वह नीति वास्‍तव में लाभार्थियों के पुनर्वास में सहयोगी होगी? इसके लिए जरूरी है उनकी जरूरतों को समझना, उनकी भावना को महसूस करना। क्‍या वास्‍तव में झारखंडियों के साथ अन्‍याय हो रहा है? कई सवाल एक साथ उभरते हैं। न्‍यूज विंग के 16 अंक का कवर स्‍टोरी 'आस पुनर्वास की!' इस पर केंद्रीत है। बूक स्‍टॉल तक पहुंचा चुका है यह 16वां अंक।
पुराने अंकों के लिए इस वेब पते पर जाएं: http://scribd.com/newswing

न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचार पत्र का 15वां अंक बूक स्‍टॉल पर

रांची: न्‍यूज विंग का 15 वां अंक बूक स्‍टॉल पर पहुंच चुका है। इस अंक की कवर स्‍टोरी है: कौन मंत्री उकसा रहा है पारा शिक्षकों को, बता रहे हैं शिक्षा मंत्री बैधनाथ राम.. ' बैधनाथ राम ने न्‍यूज विंग से विशेष बातचीत में अपनी ही सरकार में शामिल सहयोगी दल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। उनका तो यह भी कहना है उस सहयोगी दल की बयानबाजी के कारण सरकार की स्थिरता पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा, न्‍यूज विंग के इस अंक में झारखंड से पलायन कर रहे ग्रामीणों पर रिपोर्ट है साथ में सभी स्‍थायी स्‍तंभ भी।
न्‍यूज विंग के पुराने अंक पढ़ने के लिए इस पते पर जाएं: http://scribd.com/newswing

आवाज से गिलास तोड़ देता है यह शख्स

नई दिल्ली | अमेरिका में रहने वाले स्वर प्रशिक्षक जैमी वेंडेरा अपनी आवाज से शराब पीने वाले गिलास को तोड़ देते हैं। वह इस बात को नहीं मानते कि उनके अंदर कुछ विशेष है बल्कि इस अनोखे कौशल के लिए वह वर्षो की कड़ी मेहनत को श्रेय देते हैं।

न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचार पत्र का 14वां अंक बूक स्‍टॉल पर

रांची: न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचार पत्र का 14 वां अंक बूक स्‍टॉल पर पहुंच चुका है। इस बार की कवर स्‍टोरी 'झारखंड में लघु और मंझोले उद्योगों की बदहाली' पर केंद्रीत है। झारखंड में एमएसएमई (माइक्रो स्‍मॉल एंड मीडियम इंडस्‍ट्री) श्रेणी में करीब 2 लाख कल कारखाने हैं। लेकिन सरकारी उपेक्षा और नौकरशाही की मनमानी के कारण उनकी हालत खराब है। 30 सितंबर को पूरे राज्‍य के उद्यमियों और मुख्‍यमंत्री अर्जन मुंडा की एक बैठक के संदर्भ में यह अंक विशेष महत्‍व का है। इसके अलावा न्‍यूज विंग पर कई और रोचक लेख और स्‍था‍यी स्‍तंभ मौजूद हैं।
न्‍यूज विंग के पुराने अंकों को देखने के लिए इस पते पर जाएं: http://scribed.com/newswing

राहुल गांधी पहुंचे बिरसा की समाधि पर..

रांची: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपने दो दिवसीय झारखंड यात्रा के दौरान बुधवार पूर्वाहन लालपुर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्‍थल पर पहुंचे। कांग्रेसियों ने राहुल का जोरदार स्‍वागत किया। बड़ी संख्‍या में जनता भी राहुल को देखने उमड़ी। राहुल ने भगवान बिरसा के समाधि पर फूल मालाएं अर्पित कीं।
सभी तस्‍वीरें रंजीत वर्मा ने ली हैं।

न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचार पत्र का 13वां अंक बूक स्‍टॉल पर

रांची: न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक का 13वां अंक बूक स्‍टॉल पर पहुंच चुका है। इस अंक की कवर स्‍टोरी है: एनडीए की राजनीति झारखंडी परंपरा व सोच के विरूद्ध - ए के राय। सुपसिद्ध वामपंथी नेता व धनबाद के पूर्व सांसद ए के राय से वरिष्‍ठ पत्रकार विनोद कुमार की एक्‍सक्‍लुसिव बातचीत। इसके अलावा तमाम स्‍थायी स्‍तंभ शामिल हैं।
पुराने अंकों के लिए इस वेब पते पर जाएं: http://scribd.com/newswing

राहुल गांधी रांची में..

रांची: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंचे। आज वह रांची में रहेंगे और कल बोकारो चले जाएंगे। वहीं से दिल्‍ली वापस लौटेंगे। राहुल गांधी के रांची आगमन पर भाजपा ने उन्‍हें काले झंडे दिखाए। उस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। पुलिस के बीच बचाव से मामला शांत हुआ।

न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचार पत्र का 12वां अंक बूक स्‍टॉल पर

रांची: न्‍यूज विंग साप्‍ताहिक समाचारपत्र का 12 वां अंक बूक स्‍टॉल पर पहुंच गया है। इस अंक की कवर स्‍टोरी झारखंड चैंबर की समस्याओं पर केंद्रीत है। चैंबर के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष रंजीत टिबड़वाल ने 'न्‍यूज विंग' से खास बातचीत में व्‍यापारियों की व्‍यथा को बेबाक तरीके से रखा है। भ्रष्‍ट नौकरशाही और लापरवाह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्‍होंने चेतावनी दी है कि व्‍यापारियों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई तो चैंबर उग्र रूख अख्तियार करेगा। इस साक्षात्‍कार के अलावा सभी नियमित स्‍तंभ भी इस अंक में शामिल हैं।
न्‍यूज विंग के पुराने अंक पढ़ने के लिए इस पते पर जाएं: http://scribd.com/newswing

टाटा निर्मित प्रथम एस-92 हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान

लंदन, 20 अगस्त : भारत निर्मित एयरफ्रेम वाले पहले सिकोरस्काई एस-92 हेलीकॉप्टर ने ब्राजील में उड़ान भरनी शुरू कर दी है। दो इंजन वाले इस विशाल हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल सैन्य व असैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

सेवइयों की खुशबू और खुशियों के साथ मनाई गयी ईद

नई दिल्ली: ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ इस त्योहार की खुशियां मनाते हुए जरूरतमंदों को दान किया.