BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Slide

Slide Select for Slideshow on Front Page of Feature Items

मिस वर्ल्ड 2012 का ताज चीन की वेन ज़िया यू को

मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता 2012 का खिताब इस बार चीन की वेन ज़िया यू के सिर पर सजा, मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता चीन के ओरडोस सिटी में हुई. मिस चीन वेन जिया यू ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेल्स और जमैका की सुंदरियों को पछाड़ कर मिस वर्ल्ड 2012 के ताज पर कब्जा जमा लिया.

दिल्ली कूटुर वीक 2012 के कलेक्शन ने मचाया धमाल

नई दिल्ली: तीसरा पीसीजी दिल्ली कूटुर वीक अगस्त, 2012 को समाप्त हो गया. यह फैशन और नाटक पर बेस्ड था. कटरीना और विदयुत जामवाल मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए कपड़ों में रैंप पर वॉक करते हुए. माधुरी दीक्षित अंजु मोदी के डिजायन किए आकर्षक लहंगा-चोली, लाल दुपट्टे और माथे पर लाल सिंदुर लगाए हुए रैंप पर कैट वॉक किया.

कृत्रिम बारिश से दूर होगी मुंबई में पानी की किल्लत

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों के लिए पानी के लिए परेशानी फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है. 15 सितंबर तक पानी की सप्लाई में 10 फीसदी की कटौती जारी रहेगी. हालांकि बीएमसी ने पानी की किल्लत से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का फैसला किया है.

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा

ह्यूस्टन : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर गयी हैं. इस बार वह करीब चार महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर रहेंगी. सुनीता को भारत से बेहद प्यार है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने अंतरिक्ष में तिरंगा लहराकर अपने इस जज्बे का परिचय दिया.

रंगारंग समारोह के साथ लंदन ओलंपिक का समापन

लंदन: लंदन में ओलंपिक खेलों का रंगारंग समापन समारोह हुआ जिसमें ब्रिटेन के संगीतकारों ने अपनी धुनों से समां बांध दिया. यहां लोकप्रिय बीटल्स और क्वींस के गाने गाए गए तो वहीं स्पाइस गर्ल्स ने चलती कारों में अपने गानों का प्रदर्शन किया. समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखी.

शादी के जिक्र से असहज महसूस करती हैं कैट

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर्दे पर काफी बार दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन असल जीवन में शादी का जिक्र आने पर भी वह काफी असहज महसूस करती हैं. शनिवार को दिल्ली में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए दुल्हन के लिबास में रैंप पर चलने वाली कैटरीना शादी के बारे में बात करने के मूड में नजर नहीं आई.

‘सिनोपाडा स्क्यूरियान’ पहली बिना आंख की मकड़ी

फ्रैंकफर्ट: जर्मनी के वैज्ञानिक पीटर जैगर ने दुनिया की पहली बिना आंख की मकड़ी ‘सिनोपाडा स्क्यूरियान’ की खोज की है.

मां बनने के बाद हॉट ऐश्वर्या

मुंबई: मां बनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऎश्वर्या राय बच्चन का वजन बढ़ गया था, जिसके कारण लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इन आलोचनाओं को ऎश ने चैलेंज के रूप में लिया और तीन महीने तक जमकर वर्क आउट कर अपना वजन घटा दिया.

पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

नई दिल्ली: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा समेत देश के सभी शहरों में मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है.

अग्नि-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

बालेश्वर (ओडिशा): भारत ने अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ाते हुए मध्यम दूरी के परमाणु सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का गुरुवार को ओडिशा के व्हीलर आईलैंड से सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर होगी.