BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Slide

Slide Select for Slideshow on Front Page of Feature Items

पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अक्लमंद होती हैं महिलाएं

लंदन: अमूमन ये रोचक सवाल उठता रहा है कि पुरुष और महिलाओं में कौन ज्यादा अक्लमंद होता है. अभी तक जरूर ये सिर्फ बहस का हिस्सा था लेकिन अब एक ऐसी रिसर्च आ चुकी है जो ये साबित करती है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अक्लमंद होती हैं.

टू इन वन वाहन तैयार

सैन फ्रांसिस्को: अगर आपको खुला सड़क पर सनसनीखेज रफ्तार और कार की सहूलियत दोनों चाहिए तो आपके लिए एक टू इन वन वाहन तैयार है.

आंखों की देखभाल पर ध्यान नहीं देते भारतीय

नई दिल्ली: देश में आंखों के मरीजों की एक विशाल आबादी है लेकिन बुधवार को जारी एक अंतर्राष्ट्रीय शोध रिपोर्ट के मुताबिक भारत के लोगों के लिए आंखों की देखभाल सबसे आखिरी मुद्दा होता है.

उपराष्ट्रपति बनना चाहती है देश की प्रथम महिला ऑटो चालक

नई दिल्ली: आजादी के बाद आज तक देश में कोई महिला उपराष्ट्रपति नहीं बनी है, इसलिए मैं इसके लिए चुनाव लड़ रही हूं. यह कहना है देश की प्रथम ऑटो चालक सुनीता चौधरी का जिन्होंने कल उपराष्ट्रपति पद के लिए भी अपना पर्चा भरा था जो रद्द हो गया. इस बार उन्होंने अपने प्रस्ताव के रूप में एक सांसद का जुगाड़ किया है. कैप्टन जयनरायण निषाद ने उनके पर्चे पर हस्ताक्षर किया है. उनका पर्चा इस बार भी खारिज हो जाएगा पर वे हिम्मत नहीं हारी हैं.

नहीं रहे सुपरस्टार राजेश खन्ना

मुंबई: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना नहीं रहे. बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली. जिस वक्त राजेश खन्ना का निधन हुआ उस वक्त बेटी टि्वंकल और दामाद अक्षय कुमार समेत सभी रिश्तेदार घर पर मौजूद थे. 69 वर्षीय राजेश खन्ना काफी समय से बीमार चल रहे थे. खन्ना का अंतिम सस्कार कल सुबह 11 बजे होगा.

प्रियंका चोपड़ा का 29वां जन्मदिन आज

मुंबई: हिन्दी सिनेमा जगत की एक बेहतरीन अदाकारा और पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. एक खूबसूरत मुस्कुराहट, आकर्षक व्यक्तित्व और गजब की प्रतिभा की मालकिन पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा आज कई युवाओं के दिलों पर राज कर रही हैं.

भारत के लिए रोबोट सैनिक तैयार कर रहा डीआरडीओ

कोयंबटूर: कोयंबटूर में उच्चस्तरीय अधिकारी ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भारत के लिए रोबोट सैनिक तैयार कर रहा है. रोबोट सैनिक तैयार करने की यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है.

फायदे का सौदा हो सकता है ई कचरे में छिपा सोना चांदी

नई दिल्ली: अगर आप अपना पुराना कंप्यूटर, मोबाइल फोन या कोई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कचरे में फेंक रहे हैं तो जरा ठहरिये क्योंकि इसमें लगा सोना चांदी आपके लिये फायदे का सौदा साबित हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया में कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टैबलेट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उपकरणों के निर्माण में हर वर्ष करीब 320 टन सोना और 7500 टन चांदी का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें से सिर्फ 15 प्रतिशत ही वापस निकल पाता है और शेष कचरे में बदल कर बर्बाद हो जाता है.

सुनीता विलियम्स दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना

वाशिंगटन: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स रविवार को दूसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई. सुनीता साल 2006 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में छह माह गुजार चुकी हैं. सुनीता ने कजाकिस्तान के बैकानूर कास्मोड्रोम से रविवार सुबह 8:10 बजे रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी के फ्लाइट इंजीनियर यूरी मालेन्चें और जापान के अंतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी के अकिहिको होशिदे के साथ उड़ान भरी. यूरी अपने साथ अपनी बेटी की एक गुडिया भी अंतरिक्ष में ले गए हैं. नासा ने पिछले साल अपनी अंतरिक्ष शटल परियोजना बंद कर दी थी जिसके बाद से अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों के लिए रूसी सोयुज रॉकेट ही फिलहाल सबसे प्रमुख साधन है.

कैटरीना ही करवा सकती है सलमान की शादी: आमिर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने कहा है कि अब तो कैटरीना कैफ ही सलमान खान की शादी करवा सकती है. एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है सलमान को अब शादी कर लेनी चाहिए इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि हम तो कब से कह रहे हैं,पर वे कुछ सुनते ही नहीं. अब कैटरीना के कहने से ही शायद कुछ हो.