BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Slide

Slide Select for Slideshow on Front Page of Feature Items

लादेन के मारे जाने से मिली राहत: तालिबान

वाशिंगटन: तालिबान ने अल कायदा को प्लेग की बीमारी बताया है जिसे उसके पास आसमान से भेजा गया था. तालिबान ने कहा है कि उसे ओसामा बिन लादेन के मारे जाने से राहत मिली है. न्यू स्टेट्समैन मैगजीन ने तालिबान के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान में उग्रवादियों के जंग जीतने की संभावना बेहद कम है. कम से कम 70 फीसदी तालिबानी अल कायदा से नाराज हैं.

अरबी भाषा में देखे जा सकेंगे सास-बहू के सीरियल

दुबई: ‘जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइज’ ने अरबी भाषा में एक नया चैनल शुरु किया है. इस पर भारतीय सीरियल अरबी में डब करके प्रसारित किए जाएंगे.

अब फेसबुक पर कलाम

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर आने वाली हस्तियों में शामिल हो गए हैं. बिलियन बीट्स नाम से कलाम का फेसबुक पेज उनके उस ईपेपर पहल का विस्तार हैं जिसे उन्होंने जुलाई 2007 में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद शुरू किया था.

बिग ब्रदर में मिस इंडिया यूके के साथ नस्लीय भेदभाव

लंदन: रियलिटी शो बिग ब्रदर में पांच साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ नस्लीय भेदभाव हआ था. अब मिस इंडिया यूके डीना उप्पल भी इसका शिकार हुई है. करीब एक हजार शिकायतें मिलने के बाद नियामक ऑफकॉम ने जांच शुरू कर दी है.

लोगों का आत्मविश्वास घटा रहे ट्विटर, फेसबुक ?

लंदन: अगर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आपके दोस्त के पोस्ट को आपके पोस्ट की तुलना में ज्यादा लोग पसंद करते हैं तो क्या आप निराश हो जाते हैं? अगर हां, तो ऐसा सिर्फ आपके ही साथ नहीं हो रहा है. एक सर्वेक्षण के मुताबिक ट्विटर और फेसबुक जैसी साइटों पर अपने दोस्तों से आगे निकलने की होड़, लोगों को कुंठित बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास पर भी असर डाल रही है.

जिंदगी और मौत से जूझ रहे दारा सिंह

मुंबई: हार्ट अटैक के बाद फिल्म अभिनेता और विश्व प्रसिद्ध पहलवान रह चुके दारा सिंह की तबीयत काफी अधिक खराब है. जिंदगी और मौत से जूझ रहे दारा सिंह के लिए अगले 36 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं.

हैप्पी बर्थडे धौनी

बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर शुरू करनेवाले टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में ही भारत ने 2007 का पहला टी-20 विश्व कप क्रिकेट जीता और उसके बाद 2011 में भारत को दूसरी बार एकदिवसीय मैचों का विश्व चैंपियन बनवाया था.

धौनी अभी तक 67 टेस्ट मैचों में 37.32 की औसत से 3509 रन बनाये हैं, जिनमें पांच शतक तथा 24 अर्धशतक है. धौनी ने वन-डे क्रिकेट में 206 मैचों में 6773 र न 51.70 की औसत से बनाये हैं, जिसमें 7 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है.

9 जुलाई को कम्प्यूटर्स पर वायरस अटैक की चेतावनी

बोस्टन: 9 जुलाई को करीब 2.5 लाख कम्प्यूटर वायरस की चपेट में आ सकते हैं, जिसकी वजह से कम्प्यूटर यूजर इंटरनेट एक्सेस नहीं कर पाएंगे. इस दिन को कम्प्यूटर नेटवर्किग के लिए तबाही वाला माना जा रहा है और एक्सपर्ट्स ने ब्लैकआउट की चेतावनी भी जारी कर दी है.

टूट गई आराधना स्तुति की जोड़ी

जन्म से ही एक दूसरे के पेट से जुड़ी आराधना और स्तुति की जोड़ी कल रात उस वक्त टूट गई जब 9:20 बजे पाढर अस्पताल में आराधना ने अंतिम सांस ली. 20 जून को दोनों बहनों को ऑपरेशन के जरिए अलग किया गया था. उसे दिन में दो बार दिल का दौरा भी पड़ा था. हाल ही में दोनों ने 2 जुलाई को अपना पहला जन्मदिन मनाया था.

आयशा के टॉपलेस होने से नाराज हुए एनआरआई

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट की सद्भावना दूत भारतीय मूल की आयशा सागर के टॉपलेस फोटोज को लेकर वहां का एनआरआई समुदाय नाराज है और इस तरह की हरकत को अपनी छवि के खिलाफ मान रहा है.

भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सद्भावना दूत चुनी गई आयशा को अब ऑस्ट्रेलिया के इंडियन एसोसिएशन से भी नाराजगी झेलनी पड़ रही है. एसोसिएशन भी उसकी टॉपलेस हरकत को गोल्ड कोस्ट की छवि पर बुरा असर डालने वाला करार दिया है.

उल्लेखनीय है कि क्वींसलैंड में पली इस गायिका ने इंटरनेट पर अपना टॉपलेस फोटा डाला है जिसमें वह सफर्स पैराडाइज बीच पर अपने शरीर पर ऑस्ट्रेलियाई झंडा चित्रित किए हुए है. इसके बाद से भारतीय मूल के समुदाय में आयशा के प्रति नाराजगी वाली प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई.