BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Bihar

Articles on Bihar

पूर्व नक्सली जगा रहा है शिक्षा का अलख

गया (बिहार), 28 दिसम्बर | यूं तो आपने कई तरह के विद्यालय देखे होंगे लेकिन बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले इलाके में एक ऐसा विद्यालय चल रहा है जिसे एक पूर्व नक्सली चला रहा है। खास बात यह है कि यह नक्सली भिक्षाटन कर यह विद्यालय चला रहा है।

नीतीश और कालिदास

|| विनोद कुमार ||
आपने कालिदास का नाम सुना होगा। महामूर्ख से महापंडित बनने की उनकी कहानी भी सुनी होगी। किस तरह एक विदुषी, प्रचंड विद्वान राजकुमारी को सबक सिखाने के लिए पंडितों ने महामूर्ख कालिदास, जो जिस डाली पर बैठे थे, उसे ही काट रहे थे; को राजकुमारी से शास्त्रार्थ करने के लिए प्रेरित किया।

बिहार में प्यार के लिए अपहरण के मामलों में वृद्धि

पटना: कहा जाता है कि लड़ाई और प्रेम में सब कुछ जायज है। जब प्यार किया तो डरना क्या है। अपहरण के लिए बदनाम रहे बिहार में एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ हो रही है। यहां प्यार के लिए अपहरण की घटनाओं में वृद्घि हुई है।

‘इस गांव में होता है लड़कियों का उपनयन संस्कार’

पटना: महिलाओं के लिए नैतिकता के पैमाने गढ़े जाने के बीच बिहार के एक गांव की महिलाओं ने परम्पराओं और पुरुषवादी मानसिकता को बदलने वाला उदाहरण पेश किया है।

..जहां शराबी मेहमानों का नहीं होता स्वागत

मधुबन: बिहार का शहर हो या देहात, अगर आप किसी भी खुशी के मौके पर कहीं गए हों तो आमतौर पर शराब की व्यवस्था जरूर की जाती है, परंतु बिहार के मधुबनी जिले का एक ऐसा भी गांव है जहां अगर कोई भी बाराती शराब पीकर वहां पहुंच जाए तो पूरे बारातियों का स्वागत करने से इंकार कर दिया जाता है।

'लव गुरू' की अपील, दीपावली में हो 'सांस्कृतिक प्रेम मिलन'

पटना | बिहार में 'लव गुरू' से चर्चित पटना विश्वविद्यालय के बी़ एन.क कॉलेज के हिन्दी के प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी का करीब आठ वर्षो में यह पहला मौका है जब वह अपनी प्रेमिका जूली से अलग होकर केवल दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने इस रोशनी के पर्व को 'सांस्कृतिक प्रेम मिलन' के रूप में मनाने की वकालत की है।

गांधी मैदान से नीतीश ने भरी रामलीला मैदान की हुंकार

पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की और संकल्प लिया कि वह इस अधिकार को लेकर ही रहेंगे। उन्होंने हुंकार भरी कि यदि बिहार के 10.5 करोड़ लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा तो अगले साल दिल्ली के रामलीला मैदान को वह बिहारियों से पाट देंगे। गांधी मैदान में आयोजित अधिकार रैली में लाखों की संख्या में जुटे लोगों को सम्बोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार ही नहीं विकास के मामले में राष्ट्रीय औसत से नीचे खड़े राज्यों को भी उनका हक मिलना चाहिए और इस सिलसिले में वह सभी से बात करेंगे। वहीं जनता दल (युनाइटेड ) के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि बिहार को उसका हक नहीं देने वाली केंद्र सरकार को सत्ता छोड़नी होगी।

बिहार में हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस में लूटपाट

पटना | पूर्व मध्य रेलवे के गया-मुगलसराय रेलखंड पर अज्ञात अपराधियों ने शनिवार तड़के हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की छह बोगियों में यात्रियों से जमकर लूटपाट की। लूट के बाद लुटेरे जंजीर खींचकर ट्रेन रोककर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार लुटेरे गया रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन में सवार हो गए थे और रास्ते में छह आरक्षित बोगियों में यात्रा कर रहे लोगों से लूटपाट की। इस क्रम में लुटेरों ने नकदी सहित कई सामानों को लूट लिया और कुदरा-पुसौली रेलवे स्टेशन के बीच जंजीर खींचकर ट्रेन रोककर उतर गए और फरार हो गए।

बिहार में नाव डूबने से 7 मरे, मुआवजे की घोषणा

भोजपुर/पटना | बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार को सोन नदी में एक नाव पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग तैरकर बाहर आ गए। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं। इस बीच, सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

नीतीश ने छेड़ा बिहारी अस्मिता का धर्मयुद्ध

मोकामाः सूबे में पहले के मुख्यमंत्री दिल्ली को खुश करने में लगे रहते थे , परंतु नीतीश कुमार ने बिहारी अस्मिता और स्वाभिमान के मद्दे पर दिल्ली के साथ धर्मयुद्ध छेड़ा है. उक्त बातें खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने मंगलवार को घोसवरी में आयोजित प्रखंडस्तरीय अधिकार सम्मेलन में कहीं.