FINAL Version

Thanks for staying and testing this site. Congrats.. now your NewsWing.com is FULLY Functional with it's final version. Test it.. do it yourself..!

BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Bihar News

Bihar News Section

बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामे के बीच शुरू

पटना, 21 फरवरी | बिहार विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को विपक्षी दल के सदस्यों के हंगामे के बीच प्रारम्भ हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा कर रहे विपक्षी दल के विधायकों को राज्यपाल देवानंद कुंवर ने नसीहत भी दे डाली कि सदन में हंगामा करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने राज्य में बिजली, पानी और कमजोर होती कानून-व्यवस्था को लकर जमकर हंगामा किया।

बिहार में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भारी भीड़

पटना, 20 फरवरी | बिहार में महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को बिहार के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर प्रारम्भ हो गया। इधर, पटना के गंगा घाटों में भी श्रद्घालु सुबह से डुबकी लगा रहे हैं।

बिहार में एसटीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में 36 गिरफ्तार

पटना, 18 फरवरी | बिहार में माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में शुक्रवार को 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीईटी की प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र राज्य के आधे दर्जन से अधिक जिलों में लीक हुए।

बिहार में हत्या मामले में 10 को मौत की सजा

खगड़िया, 14 फरवरी | बिहार की एक अदालत ने 16 लोगों की हत्या के एक मामले में मंगलवार को 10 लोगों को मौत की सजा और चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। खगड़िया जिला के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी़ बी़ द्विवेदी ने एक अक्टूबर 2009 के अमौसी गांव में हुए 16 लोगों की हत्या के एक मामले में सजा सुनाते हुए 14 दोषियों में से 10 लोगों को मौत की सजा तथा चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई।

बिहार में मौसम खुशगवार

पटना, 14 फरवरी | पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद लोगों ने ठंड का एहसास किया था लेकिन मंगलवार को मौसम खुशगवार हो गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार की सुबह पटना का तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं गया का तापमान सोमवार के न्यूनतम तापमान के मुकाबले छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज करते हुए 13.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बिहार में स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर बिफरे डॉक्टर

पटना, 29 जनवरी | निजी प्रैक्टिस और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी के खिलाफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के बयान पर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने जहां तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की बिहार शाखा ने भी इसकी अलोचना की है। चौबे ने कहा था कि निजी प्रैक्टिस करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की धमकियों पर उन्होंने कहा था कि सरकार उन्हें सुविधा देना जानती है तो उनके हाथ काटना भी जानती है। यदि उन्होंने चिकित्सा सेवा बाधित की तो उन्हें चिकित्सक बने नहीं रहने दिया जाएगा।

बिहार में 50 अरब डॉलर के निवेश की सम्भावना : उद्योग मंत्री

नई दिल्ली, 20 जनवरी | औद्योगिक रूप से पिछड़ा राज्य माने जाने वाले बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश की जमीन तैयार हो रही है। सरकार के पास बिजली, सीमेंट और खाद्य प्रसंस्करण सहित कई उद्योगों के लिए 600 से अधिक निवेश प्रस्ताव आए हैं।

बिहार में जानवरों पर भी ठंड का असर

पटना, 9 जनवरी | पटना का 'दिल' कहे जाने वाले संजय गांधी जैविक उद्यान में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण जानवरों व पक्षियों की चहलकदमी थम सी गई है। शेर भी अपनी मांद में दुबके हुए हैं तो भालू की शरारतें भी मंद पड़ गई हैं। चिड़ियाघर में हिरण की मदमस्त चाल में ठंड से ठहराव आ गया है तो चीतल और सांभर भी ठंड से ठिठुर रहे हैं। मोर, तोता और शुतुरमुर्ग जैसे पक्षी तो घोंसले से बाहर धूप की आस में सुबह जरूर निकलते हैं लेकिन कोहरे के कारण फिर घोंसले में दिनभर दुबके रहना ही श्रेयस्कर समझते हैं।

Global Health Award For Bihar Chief Minister

Patna, Jan 3 | Bihar Chief Minister Nitish Kumar has been chosen for the first Gates Vaccine Innovation Award, instituted by the Bill and Melinda Gates Foundation, for the state's successful immunisation programme, an official said Tuesday.

मुख्यमंत्री नीतीश से ज्यादा धनवान उनका पुत्र

पटना, 3 जनवरी | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा संपत्ति उनके पुत्र निशांत के पास है। यह खुलासा बिहार के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों द्वारा सोमवार को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने के बाद हुआ। इस घोषणा के मुताबिक राज्य के शिक्षा मंत्री पी़ क़े शाही मंत्रिमंडल के सबसे धनवान सदस्य हैं जबकि सबसे कम संपत्ति के मालिक श्रम संसाधन मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हैं।