महोबा, 19 फरवरी | पान का जिक्र आए और महोबा की चर्चा न हो, ऐसा हो नहीं सकता। मगर अब इस पान पर संकट मंडराने लगा है, क्योंकि मौसम की मार और सरकार की बेरुखी के चलते महोबिया पान की खेती करने वाले किसान घाटे का सौदा मानकर इससे किनारा करने लगे हैं और नई पीढ़ी भी अपना पुश्तैनी काम करने को तैयार नहीं है।
नई दिल्ली, 12 फरवरी | दिल्ली में वर्ष 2007 में हुए करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले का एक आरोपी अपनी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद दिल्ली सरकार के संवेदनशील दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) में निदेशक बना हुआ है।
वाशिंगटन, 31 जनवरी | महाराष्ट्र की एक शिक्षिका का चयन अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए किया गया है। अमेरिकी स्पेस फाउंडेशन के 10 वर्षो के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी विदेशी नागरिक को फाउंडेशन के 2012 फ्लाइट ऑफ टीचर लाइजन्स कार्यक्रम के लिए चुना गया है।
मनाली (हिमाचल प्रदेश), 28 जनवरी | हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के गांव गोशाल एवं इससे सटी छोटी बस्तियों में आगंतुकों को शोर न करने की चेतावनी दी गई है क्योंकि यहां 'भगवान' गहरी समाधि में लीन हैं। गांव वालों का विश्वास है कि शोर करने से देवताओं की समाधि भंग हो सकती है।
शिमला, 25 जनवरी | हिमाचल की वादियों में अधिक बफबारी के कारण इस वर्ष सेब उत्पादकों को यहां सेब का पैदावार अधिक होने की उम्मीद है। इससे बाजार में भी सेब की उपलब्धता बढ़ सकती है और ग्राहक सेब के पिछले साल की तुलना में सस्ता होने की उम्मीद कर सकते हैं।
महोबा, 17 जनवरी | महात्मा गांधी ने कुटीर उद्योग के जरिए आर्थिक समृद्घि का जो सपना देखा था, वह अब आखिरी सांसें ले रहा है। इस सपने को पूरा करने का दारोमदार जिन कंधों पर था, उन बुनकरों को दो वक्त की रोटी भी बमुश्किल ही नसीब हो रही है। हाल यह है कि पूरे दिन सूत कातने पर उन्हें मुश्किल से 30 रुपये ही रोजाना मिल पाते है। उन्हें अब सरकार से भी कोई उम्मीद नहीं है।
वडोदरा, 15 जनवरी | भारत की पेशेवर महिला फोटोग्राफरों में से एक होमई व्यारवाला का 98 वर्ष की अवस्था में रविवार को निधन हो गया। बिस्तर से गिर जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यारवाला के निकट मित्रों के मुताबिक बिस्तर से गिर जाने की वजह से उनकी हड्डियों में टूटन आ गई थी।
गया, 13 जनवरी | मकर संक्रांति करीब आते ही धर्म नगरी के रूप में मशहूर गया की सड़कों पर तिल और गुड़ की सोंधी खुशबू और कई घरों से निकलने वाली तिलकुट कूटने की धम-धम की आवाज फिजां में रच-बस जाती है। गया में बनने वाले खास तरह के तिलकुट के स्वाद और लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कालचक्र पूजा के लिए आए देश-विदेश के बौद्घ सम्प्रदाय के श्रृद्घालु यहां से तिलकुट ले जाना नहीं भूले।
भुवनेश्वर, 7 जनवरी | सर्दी, खांसी के घरेलू उपचार में इस्तेमाल होने वाली तुलसी का इस्तेमाल परमाणु विकिरण की चपेट में आए लोगों के इलाज में भी किया जा सकता है। वैज्ञानिक इस दिशा में खोज कर रहे हैं और शुरुआती परिणाम उत्सावर्धक रहे हैं।
शिमला, 6 जनवरी | हिमाचल प्रदेश में भूकम्प से 105 वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हुए मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है। नये मंदिर का निर्माण प्राचीन स्वरूप में किया जा रहा है और इस महीने के अंत तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह मंदिर स्थानीय देवी भद्रकाली की है।