नई दिल्ली, 21 फरवरी | नकदी संकट से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बीच वार्ता से पहले नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार विमानन कम्पनी के लिए बैंक ऋण की वकालत नहीं कर सकती। संकट के कारण विमानन कम्पनी की उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
New Delhi/Mumbai, Feb 20 | Around 35 flights of Kingfisher Airlines were cancelled Monday, disrupting operations for third day in a row and the government queered the runway ruling out a bailout for the cash-strapped carrier. The airline was also asked to explain the reasons behind flight cancellations.
मुम्बई, 6 फरवरी | देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 136.95 अंकों की तेजी के साथ 17741.91 पर जबकि निफ्टी 53.60 अंकों की तेजी के साथ 5379.45 पर खुला।
मुम्बई, 3 फरवरी | देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.11 अंकों की तेजी के साथ 17604.96 पर जबकि निफ्टी 55.95 अंकों की तेजी के साथ 5325.85 पर बंद हुआ। आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.40 अंकों की बढ़त के साथ 17444.25 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.20 अंकों की बढ़त के साथ 5276.10 पर खुला।
मुम्बई, 12 जनवरी | देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.35 अंकों की गिरावट के साथ 16,037.51 पर और निफ्टी 29.70 अंकों की गिरावट के साथ 4,831.25 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.67 अंकों की गिरावट के साथ 16,117.19 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,178.58 के ऊपरी और 15,962.59 के निचले स्तर को छुआ।
नई दिल्ली, 9 जनवरी | अमेरिका की आतिथ्य क्षेत्र की कम्पनी हैम्पशायर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स अगले पांच साल में देश में 52 होटल खोलेगी और एक दशक में इनकी संख्या बढ़ाकर 100 तक करेगी। ये होटल 'ड्रीम' और 'नाइट' नाम से होंगे। हैम्पशायर होटल्स एंड रिजॉर्ट्स भारतीय अमेरिकी कारोबारी संत चटवाल की कम्पनी है। इन होटलों में नाइट होटल्स ब्रांड से 40 महंगी श्रेणी के होटल होंगे, जबकि ड्रीम होटल्स नाम से अपेक्षाकृत कम महंगी श्रेणी के 12 बुटीक होटल होंगे। ये होटल कारोबारी पर्यटकों को लक्षित होंगे। होटल गोवा, चेन्नई, दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू, जयपुर, उदयपुर, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में खोले जाएंगे।
मुम्बई, 9 जनवरी | देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.08 अंकों की गिरावट के साथ 15,814.72 पर और निफ्टी 4.10 अंकों की गिरावट के साथ 4,742.80 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.58 अंकों की गिरावट के साथ 15,840.22 पर खुला। सेंसेक्स ने 15,871.51 के ऊपरी और 15,678.30 के निचले स्तर को छुआ।
नई दिल्ली, 5 जनवरी | खाद्य महंगाई दर 24 दिसम्बर को समाप्त सप्ताह में नकारात्मक रही और यह घटकर -3.36 फीसदी पर आ गई। खाद्य महंगाई दर में तेज गिरावट में सब्जियों, आलू और प्याज की कीमत घटने का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे पिछले सप्ताह खाद्य महंगाई दर 0.42 फीसदी थी और पिछले साल की समान अवधि में खाद्य महंगाई दर 20.84 फीसदी थी।
नई दिल्ली, 4 जनवरी | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सोने की हॉलमार्किं ग को अनिवार्य बना दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ऐसा करने का मकसद सोने के व्यापार में गुणवत्ता को अधिक सुनिश्चित करना है। मंत्रिमंडल ने हेलमेट जैसे सुरक्षा से सम्बंधित उत्पादों का आईएसआई प्रमाणन अनिवार्य बनाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो कानून में भी सुधार करने का फैसला किया।
मुम्बई, 4 जनवरी | देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। हालांकि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.65 अंकों की बढ़त के साथ 15967.49 पर जबकि निफ्टी 28.15 अंकों की बढ़त के साथ 4774.95 पर खुला।