झारखंड : महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, कांग्रेस 7, जेएमएम 4, जेवीएम 2 और आरजेडी 1 सीट पर लड़ेंगे चुनाव

Ranchi : तमाम अटकलों के बीच आखिर कर लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड महागठबंधन में सीटों बंटवारा हो ही गया. राज्य के कुल 14 लोकसभा सीटों पर जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, कांग्रेस को 7 सीटें दी गई है. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को 2 सीट दी गई है. वही आरजेडी के लिए 1 सीट महागठबंधन के नेताओं ने छोड़ी है. रविवार को जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर की गई प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई.
इन 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
- रांची
- धनबाद
- खूंटी
- चाईबासा
- हजारीबाग
- चतरा
- लोहरदगा
4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेएमएम
- दुमका
- राजमहल
- गिरिडीह
- जमशेदपुर
2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेवीएम
- कोडरमा
- गोड्डा
गौरतलब है कि महागठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के लिए पलामू लोकसभा सीट छोड़ा गया है. बैठक में मुख्य रूप से बाबूलाल मरांडी, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार आदि मौजूद थे.