JharkhandLead NewsRanchi

ओलंपियन निक्की प्रधान ने रेलवे में OSD (Sports) का लिया पदभार

Ranchi : रांची रेल मंडल की महिला हॉकी ओलंपियन निक्की प्रधान ने डीआरएम प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में OSD (Sports) का पदभार ग्रहण किया. जीएम दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डन रिच, कोलकाता अर्चना जोशी के अनुमोदन पर रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देते हुए OSD (Sports) ग्रुप B (राजपत्रित) के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इससे पहले वह रांची रेल मंडल में मुख्य यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत थीं. निक्की रियो ओलंपिक 2016 एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वहीं अंडर-17 एशिया कप 2011 बैंकॉक, अंडर 21 एशिया कप 2012 बांग्लादेश, एशिया कप 2017 गिफू, एशियन गेम 2018 जकार्ता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. बताते चलें कि निक्की प्रधान को 13 मार्च 2012 को रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में नियुक्त मिली थी. मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीडा अधिकारी अवनीश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ, रांची के समन्वयक प्रशांत मुखर्जी  मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन : रेलवे स्टेशन, स्टेडियम, ट्रेन, पोर्ट भी बेचे जाने की लिस्ट में

Related Articles

Back to top button